Operations Director

Poonam Nautiyal

आज के प्रतिस्पर्धी और तेजी से विकसित होते हॉस्पिटैलिटी उद्योग में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। AUSSKILL International Hotel School का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-तैयार (Industry Ready) बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की शुरुआत कर सकें।
हमारे संस्थान में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक सुविधाएँ और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान की जाती है। हमारा फोकस केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास, प्रोफेशनल एटीट्यूड और प्लेसमेंट सपोर्ट पर भी है।
हमें गर्व है कि हमारे छात्र देश और विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी संस्थानों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। हमारा विश्वास है कि सही प्रशिक्षण और सकारात्मक सोच से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।
मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देतI हूँ और उन्हें आश्वस्त करतI हूँ कि AUSSKILL International Hotel School आपके करियर निर्माण में हर कदम पर आप सभी के साथ खड़ा रहेगा।
सादर,
पूनम नौटियाल
Director
AUSSKILL International Hotel School
देहरादून